✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरीडीह में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:49:14 PM

गिरीडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के पीरटांड़ से दर्जनों हाथियों के झुंड ने टुंडी इलाके में कोहराम मचा रखा है. रोज कहीं ना कहीं घटनाओं को यह झुंड अंजाम दे रहा है. पहाड़पुर जंगल के पास एक व्यक्ति को हाथियों के झुंड ने मार डाला. हाथियों के झुंड ने उसे सूड से जमीन पर पटक दिया. इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर के कई हिस्से की हड्डियां टूट गई थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. वह अपने रिश्तेदार के घर आया था.

बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बाद भी हालत वही के वही

वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने में लगी है. हाथी थोड़ी देर के लिए पहाड़ की ओर चले जाते हैं फिर लौट आते हैं. इस तरह की लगातार घटनाएं टुंडी इलाके में हो रही है. कभी किसी के घर तोड़ देते हैं तो कभी फसलों को नुकसान कर देते है. बहुत तामझाम से घोषणा हुई थी कि कोरिडोर बनाया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन यह कोरिडोर तो बना नहीं लेकिन लोगों को हाथियों का झुंड भारी नुकसान कर रहा है. वन विभाग के पास भी हाथियों को खदेड़ने के सिवा कोई दूसरा उपाय नहीं है.

रतजगा कर रहे ग्रामीण, जल्द न हुआ समाधान तो होगा बड़ा नुकसान जानिए कैसे

इलाके में बहुत सारे गांव हैं, जहां के लोग रतजगा करते हैं और हाथियों से बचने के उपाय करते हैं. वन विभाग के पास मशालचियो के अलावे कोई दूसरा तरीका नहीं है. हाथियों से मारे जाने पर चार लाख मुआवजा भुगतान का प्रावधान है, लेकिन प्रक्रिया बहुत सीधा और सरल नहीं है, बहरहाल इलाके के जनप्रतिनिधियों को कोरिडोर बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है ताकि लोगों को राहत मिल सके. आपको बता दें कि हाथियों का झुंड केवल ग्रामीण इलाकों में ही नहीं, शहरी क्षेत्र को भी अब परेशान करने लगा है. अगर शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गए तो स्थिति और विकट हो जाएगी.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:THE NEWS POSTGIRIDEEH NEWSJHARKHAND NEWSTerror of elephants

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.