✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गजराज का आतंक:अनाज लदा वाहन घेरा, डर से भाग रही छात्रा घायल

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 7:50:45 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है. जिले का चाकुलिया रेंज हाथियों से काफी प्रभावित है. यहां जंगल से लेकर गांव, खेत से लेकर सड़क तक हाथियों का आतंक देखा जा रहा है. इसका नजारा मंगलवार को देखने को मिल जब चाकुलिया में हाथियों ने अनाज लदा एक वाहन घेर लिया, जबकि बीच सड़क पर हाथियों से सामने आने से  एक छात्र घायल हो गई. हाथियों के अचानक आने से छात्र साइकिल छोड़ भागने के क्रम में घायल हो गई. हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत है. खासकर गांवों में हाथियों का सबसे ज्यादा दहशत देखा जा रहा है. वन विभाग भी हाथियों से लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहा है. इसके कारण लोगों में रोष है. जिले के चाकुलिया का अलावा घाटशिला में भी हाथी दहशत का कारण बन गए है.

सात हाथी बने दहशत का कारण
चाकुलिया रेंज के मयूरनाचनी गांव स्थित जंगल 7 हाथियों में डेरा डाल रखा है. इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को भगाने के लिए उनके पास पटाखे और मशाल जैसी व्यवस्था नहीं है. हाथियों के गांव के करीब होने से लोग घरों से निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं. इसी बीच चाकुलिया एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर मयूरनाचनी राशन दुकान जा वाहन को हाथियों ने घेर लिया. चालक विक्की मल्लिक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत पीछे कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. चालक ने बताया कि कच्ची सड़क और दोनों ओर घने जंगल के कारण वह पहले से हाथियों को देख नहीं पाया. 

 हाथियों से बचने के दौरान गिरी छात्रा
चाकुलिया के हवाई पट्टी में मंगलवार एक स्कूली छात्रा हाथियों के हमले से बाल-बाल बच गई, लेकिन भागने के दौरान गिरकर घायल हो गई. माचाडीहा गांव की 11वीं की छात्रा सुकुल सोरेन  साइकिल से मनोहर लाल +2 हाई स्कूल जा रही थी. इसी दौरान हवाई पट्टी के पास अचानक दो जंगली हाथी सामने आ गए. हाथियों को देख छात्रा घबरा गई और साइकिल छोड़कर झाड़ियों की ओर भागी. लेकिन इस दौरान वह गिर गई और उसके हाथ व कमर में चोट लग गई.
इसी बीच वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ा और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला. छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. 

Tags:Jamshedpur newsJamshedpurElephant attackChakuliaChakulia airportJharkhand newsJharkhandForest departmentElephant

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.