✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा में गजराज का आतंक! बुजुर्ग को पहले पटका फिर कुचलकर ले ली जान, ग्रामीणों में दहशत

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:42:58 AM

TNP DESK:कोडरमा में हाथियों ने आतंक मचा रखा है, कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के पीसपिरो गांव में एक बार फिर हाथी ने एक व्यक्ति की जान ले ली. मृतक की पहचान रविन्द्र यादव 55 वर्ष व्यक्ति के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविन्द्र यादव रविवार सुबह गांव के लोगों के साथ शौच करने के लिए निकले थे. जहां धनबाद–गया रेल पटरी के यदुडीह हाल्ट के सामने सामने रेलवे लाइन के किनारे एक हाथी पहले से खड़ा था. जब तक लोग कुछ समझ पाते हाथी ने रविन्द्र यादव को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर उसकी जान ले ली. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश करने लगे .लेकिन तब तक व्यक्ति की जान जा चुकी थी. लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इसी हाथी के झुंड को जयनगर और मरकच्चो थाना क्षेत्र के आसपास देखा गया था .

अब तक 4 लोगों की हाथियों ने ली जान

आपको बताएं बीते 4 महीना में कोडरमा जिले में हाथियों ने इतना उत्पाद मचा रखा है कि अब तक कुल चार लोगों की जान ले ली है. इससे पहले भी जयनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तीन लोगों को हाथियों ने कुचल कर मार डाला था. जहां लगातार हो रही है इस तरह की  घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है .लोगों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथियों को नियंत्रण करने और ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मांग की है.

Tags:elephant attackkoderma elephant incidentelephant attack footagewild elephant attackelephant rampageanimal attackkoderma newsjungle animal attackdangerous wildlifeelephant behaviorwildlife panicanimal attack videotragic accidentrural india wildlifeelephant crisisTodays newsTodays jharkhand newsTodays kodarma newsTodays jharkhand local newsTerror of elephant in Koderma

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.