✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पशु तस्करों का फिर दुःसाहस, पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश, एक घायल, दो वाहन जब्त

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:03:06 AM

रांची(RANCHI): तुपुदाना थाना में पदस्थापित महिला दरोगा संध्या टोपनो की हत्या को अभी दो दिन हुए है. वहीं फिर एक ऐसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश गुमला में पशु तस्करों द्वारा की गई है.हालांकि पुलिस की सूझ बूझ से घटना टल गई है. लेकिन एएसआई प्रसिद्ध तिवारी के पैर में गंभीर चोट आई है.

जानकारी के मुताबिक गुमला की रायडीह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रक से गोवंशीय पशु को ले जा रहे हैं. शंख मोड़ माझाटोली में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया.जिसमें एक मालवाहक ट्रक और बोलेरो को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन इन गाड़ियों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया और फिर आगे निकल गए. पुलिस टीम ने किसी तरह पीछे हटकर अपनी जान बचाई.नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. वाहन भागने की सूचना नजदीकी थाना को दी गयी.वही पुलिस ने वाहन का पीछा किया.  भागने के प्रयास में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.

वहीं, ट्रक को रायडीह में थाना गेट के पास बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया गया. यहाँ भी ट्रक ने पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की और बैरियर तोड़ आगे बढ़ गया. पुलिस टीम ने यहाँ भी किसी तरह अपनी जान बचाई.जान बचाने में एएसआई प्रसिद्ध तिवारी के पैर में चोट आई है.सिलम बाईपास सड़क के पास चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया.

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.इन पर लदे 41 गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों को बाँट दिया. इस संबंध में रायडीह थाना में मवेशी तस्कर मोहम्मद दानिश कुरैशी, चालक मोहम्मद मोजाहिद अंसारी और वाहन मालिकों के विरुद्ध झारखंड पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है.जल्द ही आरोपित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गौरतलब है कि इससे पहले रांची में महिला दरोगा संध्या टोपनो को वाहन से कुचलकर मार डालने का मामला सामने आया था. उन्होंने देर रात जानवरों की अवैध तस्करी की सूचना मिलने पर एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका. लेकिन तस्करों ने उनकी सुनने की बजाय उन पर पूरी वैन चढ़ा दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुँचे. उन्होंने संध्या को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया.मगर बुरी तरह कुचले जाने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. संध्या टोपनो 2018 बैच की दरोगा थीं और वर्तमान में तुपुदाना ओपी में तैनात थीं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.