✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में अमन गैंग की दहशत! बिपिन मिश्रा को सीधी धमकी, 'तुम्हें बॉस के पास भेज देंगे...'

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:02:23 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में अमन साहू के खात्मे के बाद अब वापस से गैंग पुराने तेवर और लय में दिख रहा है. कई वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. साथ ही पूर्व में जिन्हें निशाना बनाया था अब फिर से वैसे कारोबारियों को सीधी धमकी फेसबूक के जरिए दी जा रही है. इसी कड़ी में बात करें तो रांची के बड़े कोयला कारोबारी में शामिल बिपिन मिश्रा को अमन गैंग के द्वारा धमकी दी गई है.

अमन साहू गैंग के राहुल सिंह,आजाद सिरकार और अमन साहू के फेसबूक पेज पर पोस्ट किया. जिसमें लिखा है कि अमन साहू के जाने के बाद बिपिन मिश्रा अनर्गल बयान बाजी कर रहा है. ऐसे में तुम्हारे साथ जितने लोग भी काम करते है जो पेटी कॉन्ट्रैक्टर है या सब कॉन्ट्रैक्टर सभी को चेतावनी दी जा रही है. काम छोड़ दो नहीं तो एक गोली मारेंगे और सब खत्म हो जाएगा. कोई बचा नही पाएगा.

प्रेस रिलीज में आगे लिखा है कि बिपिन मिश्रा अब नींद और चैन त्याग दो. तुम्हें जल्दी अमन बॉस के पास भेज देंगे. तब गैंग चैन की सांस लेगा. अमन साहू के जाने के बाद गैंग का मुखिया राहुल सिंह है. जो लोग भी बिपिन मिश्रा के साथ काम करेगा. उसे ठोकेंगे. अमन साहू के पास भेजने का काम करेंगे. बॉस ऊपर अकेले है. तुम्हें और तुम्हारे आदमी को भेज देंगे जिससे बॉस को अच्छा लगेगा.

बता दें कि यह वही बिपिन मिश्रा है जिनपर 07 फरवरी को बरियातू इलाके में गोली चलाई गई थी. गोली बारी में बिपिन के ड्राइवर को गोली लगी थी. इसके बाद भी अमन साहू गैंग का रिलीज जारी हुआ था और घटना की पुरी जिम्मेवारी ली गई थी. इसके बाद अब दोबारा से गैंग ने खुली चुनौती दी है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दिया है.                           

Tags:Terror of Aman Gang in Jharkhand! Direct threat to Bipin Mishrawe will send you to the bossthe boss is alone up thereaman sahuaman sahu encounteraman sahu gangster encountergangster aman sahu encounterjharkhand gangsterjharkhand policeaman sahu anad lawrance bishnoiaman sahu kaise maraaman sahu newsbreaking newsgangster encounterhindi newsjharkhand crime newsjharkhand crime updatejharkhand police encounteroneindia hindiranchi crimetop newsअमन साहूझारखंड गैंगस्टरझारखंड पुलिसवनइंडिया हिंदीgangster shot deadpalamu policepolice encounter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.