☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी रांची!पति पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी रांची!पति पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधियों ने फिर से एक बार दुस्साहस दिखाया है.अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दंपत्ति को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है.दोनों पर गोलियां बरसाई गई है.जिससे मौके पर ही मौत हो गई.मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था.किसी मामले में जेल जाना पड़ा था.अचनाक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है.जैसे ही गोली चलने की आवाज़ लोगों को सुनाई दी.लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिया.पुलिस के पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है.इस घटना के बाद सभी चेक नाकों को अलर्ट जारी किया गया है.सभी जगह पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.जिससे अपराधी भाग ना पाए.साथ आस पास के cctv फुटेज को खंगालने में पुलिस लगी हुई है.

Published at: 21 Feb 2024 08:42 PM (IST)
Tags:रांचीranchijharkhand breakingPandra PolceJharkhandRanchi policeCrimnalShoot Out Ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.