✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खौफनाक ! बिहार के इस फॉल में अचानक आया पानी का तेज सैलाब, बहने लगीं 6 बच्चियां तो मच गई अफरा-तफरी, देखें वीडियो

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:12:07 PM

गयाजी (GAYAJI) : बिहार के गया जी में लंगुराही जलप्रपात में अचानक पानी का सैलाब आ गया. अचानक पानी का सैलाब आने से छह लड़कियां बहने लगीं. इस घटना को देख अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लेकिन ग्रामीणों ने पूरी कोशिश की और सभी लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया. यह घटना गया जी जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार इमामगंज प्रखंड के लंगुराही पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध लंगुराही जलप्रपात में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब जलप्रपात में अचानक पानी का सैलाब आ गया. पानी का सैलाब इतना तेज था कि कई लोग उसमें बहने लगे. खासकर जब 6 लड़कियां पानी के साथ बहने लगीं तो अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और फिर किसी तरह लड़कियों को तेज बहाव से बाहर निकाला गया. सभी 6 लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि इस क्रम में पहाड़ से झरने के साथ बहने के दौरान एक लड़की चट्टान से टकराकर घायल हो गई, जिसका इलाज किया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को मौसम सामान्य था. बड़ी संख्या में लोग झरने का लुत्फ उठा रहे थे. इसी बीच पहाड़ी क्षेत्र से अचानक पानी का सैलाब आने लगा. अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण लोग उसमें फंसने लगे. पहाड़ की चट्टानों से टकराते हुए तेज बहते पानी में 6 लड़कियां बहने लगीं. लेकिन ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और सभी लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया. फिलहाल एक घायल लड़की की हालत भी सामान्य बताई जा रही है. वहीं इस घटना के बाद झरने पर नहा रहे लोग डर के मारे वहां से चले गए. वे भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे कि वे पानी के तेज सैलाब से बाल-बाल बच गए.

वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अचानक पानी का तेज सैलाब आया और लोगों को बहाकर ले जाने लगा. फिलहाल इस घटना के बाद उक्त क्षेत्र में कई लोगों की जान बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. ग्रामीणों के अनुसार लंगुराही झरने पर पानी का ऐसा सैलाब पहली बार देखा गया, जो कई लोगों की जान ले सकता था. लेकिन ग्रामीणों की तत्परता के कारण सभी को सुरक्षित बचा लिया गया.

इस संबंध में इमामगंज बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी मिली है. एक लड़की के घायल होने की सूचना है, जिसके बारे में जानकारी ली जा रही है. उसका इलाज कराया जाएगा. वहीं पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है.

Tags:gaya NewsGaya newsLangurahi Falls6 girls returned from the jaws of death sudden catastrophic flood in Langurahi Fallsbihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.