✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हिंसा से झुलस रहे मणिपुर में तनाव बरकरार, इंफाल घाटी में इंडियन आर्मी ने किया फ्लैग मार्च

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:53:13 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- मणिपुर कुछ महीने से जल रहा है , लगातार हिंसा से जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गयी है. गोलबारी की घटनाएं निरंतर अंतराल पर होने से यह राज्य अशांत हो गया है . हिंसा को देखते हुए कई जगहों पर कर्फ्यू लगाई गई है. किसी तरह की अफवाह नहीं फैले, इसे देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया . सुरक्षाबल लगातार हिंसा को कंट्रोल करने के लिए निगेहबानी किए हुए हैं. इस बीच इंडियन आर्मी ने मणिपुर की इंफाल घाटी में एक हिंसा से प्रभावित इलाके में फ्लैग मार्च किया . वही कर्फ्यू में ढील देन का फैसला लिया गया है.

कर्फ्यू में ढील

मणिपुर में लोगों को राहत देने के लिए कर्फ्यू में ढील देने का फैसला लिया गया है. इंफाल पूर्व के जिला मजिस्ट्रेट, खुमनथेम डायना देवी ने एक सर्कुलर जारी किया. जिसमें उन्होंने उन क्षेत्रों को अंकित किया, जहां कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. कर्फ्यू में राहत देने की वजह आम लोग भोजन,दवा और अन्य जरुरी सामान खरीद सके . मणिपुर में हिंस का दौर रह-रहकर शुरु हो जा रहा है .3 मई को दो समुदायों कुकी और मेइती के बीच हुई झड़पों के बाद से ही राज्य में धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया गया है.

Tags:Tension continues in ManipurManipur wracked by violenceIndian Army conducts flag marchflag march in Imphal Valleyमणिपुर में हिंसामणिपुर में इंडियन आर्मी ने किय फ्लैग मार्चमणिपुर में हिंसा नहीं ले रही थमने का नाम

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.