✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के चुटिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तेलुगु नव वर्ष उगादी का उत्सव, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना वासी परिवार ने लिया भाग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:17:45 AM

रांची(RANCHI): रांची के चुटिया स्थित प्रगति गार्डेनिया कम्युनिटी हॉल में तेलुगू कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में तेलुगु नव वर्ष उगादी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रांची में रहने वाले मूलतः आंध्र प्रदेश व तेलंगाना वासी परिवार के लगभग 100 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं व पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, संगीत प्रस्तुति व महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजन का भरपूर आनंद उठाया.

वहीं, इस दौरान रांची में विगत 50 वर्ष से रह रहे वरिष्ठतम तेलुगु भाषी जी जगन्नाथ मूर्ति को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (Central University Jharkhand) के डॉ. नाग पवन ने तेलुगु नववर्ष का पंचांग पढ़ा. कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से वी तारकेश्वर, रमेश सुशुराला, आदित्य कुमार, डॉ.  किरण जालेम, डॉ. वेंकट बोरला, श्रीदेवी, सुसरला गौरी ने निभाया.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटरांचीरांची न्यूजचुटियामें प्रगति गार्डेनिया कम्युनिटी हॉलतेलुगू कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशनतेलुगु नव वर्ष उगादीJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchiRanchi NewsChutiaPragati Gardenia Community HallTelugu Community Welfare AssociationTelugu New Year Ugadi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.