✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेजस्वी ने गाना गाकर मोदी पर किया कटाक्ष, पार्टी प्रत्याशी सुरेश पासवान के पक्ष में मांगा वोट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 15, 2024,
Updated: 2:05 PM

देवघर(DEOGARH): देवघर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राजद के टिकट पर सुरेश पासवान के समर्थन में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया. रिखिया क्षेत्र में आयोजित सभा के माध्यम से तेजस्वी ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली.

तेजस्वी ने मोदी पर गाना के माध्यम से कटाक्ष किया

इस दौरान हिंदी फिल्म साजन चले ससुराल का चर्चित गाना ‘तुम तो धोखेबाज हो वादा कर के भूल जाते हो...’इस गाने में संशोधन करते हुए तेजस्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया. तेजस्वी ने ‘तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो, रोज़ रोज़ मोदी जी तुम झूठ बोलोगे, रोज रोज मोदी जी तुम झूठ बोलोगे, जनता जो रूठ जाएगी तो तुम हाथ मलोगे’ इस तरह गाना गा कर उपस्थित भीड़ को आकर्षित किया. तेजस्वी ने जब यह गाना गाया तो लोगों ने खूब तालियां बजाई. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की बात करती है. जबकि गठबंधन के लोग संविधान की लड़ाई, प्यार मोहब्बत, विकास, प्रगति, विकास, धर्म-निरपेक्षता की लड़ाई लड़ती है.

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की जब से केंद्र में सरकार बनी तब से महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी चरम पर है. देश भर में भाजपा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है. भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर लालू प्रसाद यादव और हेमंत सोरेन को जेल भेजा है. हेमंत सोरेन और हमारे परिवार को परेशान सिर्फ इसलिए कर रही है ताकि सभी भाजपा में शामिल हो जाये. लेकिन हमलोग झुकने वाले नहीं है. हेमंत सोरेन सरकार ने हर वर्ग, धर्म, आयु और समाज के विकास के लिए काम किया है. सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल रहा है. इसलिए इस बार चुनाव में प्रत्याशी सुरेश पासवान को और अधिक आशीर्वाद देकर इस क्षेत्र से जीता कर हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत बनाये. तेजस्वी ने कहा कि पहले फेज के चुनाव में सर्वाधिक सीट इंडी गठबंधन को आने वाला है.

रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा 

Tags:देवघरदेवघर विधानसभा क्षेत्रतेजस्वी यादवपीएम मोदीराजद पार्टीराजद प्रत्याशी सुरेश पासवानचुनावी सभाझारखंड विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024देवघर न्यूजझारखंड न्यूजझारखंड पॉलिटिक्सझारखंड विधानसभा चुनाव अपडेटDeogharDeoghar Assembly ConstituencyTejashwi YadavPM ModiRJD PartyRJD candidate Suresh Paswanelection meetingJharkhand Assembly ElectionsJharkhand Assembly Elections 2024Deoghar NewsJharkhand NewsJharkhand PoliticsJharkhand Assembly Election Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.