☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज प्रताप यादव पहुंचे अनुष्का के भाई आकाश यादव के घर, कहा– "पारिवारिक रिश्ता है, मिलने कौन रोक सकता है"

तेज प्रताप यादव पहुंचे अनुष्का के भाई आकाश यादव के घर, कहा– "पारिवारिक रिश्ता है, मिलने कौन रोक सकता है"

पटना (PATNA) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बनी है उनकी मुलाकात आकाश यादव और उनके परिवार से. पार्टी से निष्कासन और पारिवारिक दूरी के बाद यह पहली बार है जब तेज प्रताप यादव खुले तौर पर आकाश यादव के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की.

पार्टी छोड़ने और परिवार से दूर होने के बाद वे पहली बार आकाश यादव के घर पहुंचे हैं. आकाश यादव अनुष्का यादव के भाई हैं. अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया और लालू प्रसाद यादव ने भी उन्हें परिवार से दूर कर दिया.

जब वे निकले तो मीडियाकर्मियों से कहा कि मेरा पारिवारिक रिश्ता है, मैं उनसे मिलने आया हूं, मुझे कौन रोक सकता है, मैं इन लोगों से अपने पारिवारिक रिश्ते के तौर पर मिलने आया हूं.

तेज प्रताप यादव की इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में कई नजरों से देखा जा रहा है. क्या यह एक सामान्य पारिवारिक भेंट थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश छुपा है—यह सवाल अब उठने लगे हैं.

Published at:30 Jun 2025 12:38 PM (IST)
Tags:tej pratap yadavtej pratap yadav gftej pratap yadav newstej pratap yadav wifetej pratap yadav livetej pratap yadav lovetej pratap yadav videotej pratap yadav updatetej pratap yadav aajtaktej pratap yadav on lalutej pratap yadav shortstej pratap yadav speechtej pratap yadav ex wifetej pratap yadav india tvenemy of tej pratap yadavtej pratap yadav marriagetej pratap yadav love storytej pratap yadav interviewtej pratap yadav statementtej pratap yadav exclusive
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.