✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टीम इंडिया तो विश्व विजेता बन गई थी ,फिर क्यों हार्दिक पांड्या का दर्द आंसू बन निकले 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: June 30, 2024,
Updated: 6:38 PM

धनबाद(DHANBAD): टीम इंडिया ने तो टी 20 विश्व कप" 2024 जीत लिया था.  वह शनिवार का दिन था. बावजूद हरफान मौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आखिर क्यों मैदान में फूट -फूट कर रोये. इसकी  चर्चा खूब चल रही है.  टीम इंडिया की जीत में हार्दिक पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही , बावजूद मैच जीतने के बाद वह आखिर क्यों रोने लगे.   दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए. यह बहुत ही बेहतर उपलब्धि रही.  सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि  दक्षिण अफ्रीका की पारी  के दौरान आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या ने ही किया.  वैसे, तो सभी क्रिकेट प्रेमी जानते हैं कि मैच का आखिरी ओवर कितना महत्वपूर्ण होता है.  और वह भी तब जब रनों का फासला  बहुत कम हो.  लेकिन हार्दिक पांड्या भारत को जीत तो दिला दी लेकिन उसके बाद फूट-फूट कर रोने लगे.  उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने का दिन उनके लिए मुश्किल भरा था.  उन मुश्किल के दिनों  को वह शब्दों में नहीं बयान कर सकते.  

दरअसल, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से ही ट्रोल  गैंग के निशाने पर थे.  पंडया  को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था.  रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी से हटा दिया गया था.  इसके बाद हार्दिक पंड्या काफी ट्रोल हुए.  टी 20 विश्व कप" 2024 का फाइनल मैच जीतने के बाद वह खुद को रोक नहीं पाए और खूब रोये.  हार्दिक पांड्या ने कहा कि  6 महीने काफी खराब गुजरे.  मैंने यह महीने कैसे गुजारे, कह  नहीं सकता.  जब मुझे रोना था तो नहीं रोया, क्योंकि मैं लोगों को यह  नहीं दिखाना चाहता था कि  जो लोग मेरे मुश्किल दौर में खुश हो रहे थे.  वह फिर से खुश नहीं  हो.  6 महीने जैसे भी गुजरे, आज ऊपर वाले ने मौका भी ऐसा दिया कि मुझे आखिरी ओवर मिला.  इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए थे.  विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली.  इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकीय.  कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी  का आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या को दिया.  उन्होंने कमाल कर दिया.

Tags:dhanbadmatcht 20khitaabpandaya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.