✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, छात्रा से करता था अश्लील वीडियो कॉल ,लोगों ने किया हंगामा 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:06:44 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गुरु शिष्या के रिश्ते को सबसे पवित्रा माना जाता है. गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है मगर वही अगर हैवान का रूप ले तो ऐसे में इस रिश्ते की पवित्रता खत्म हो जाती है. बोकारो से एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है. जिसमे टीचर ने छात्रा के साथ रात में अश्लील वीडियो चैट कर गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है. इस मामले ने लोगों को शर्मसार कर दिया है. जैसे ही परिवारवालों को शिक्षक के इस करतूत की जानकारी मिली तो सभी लोग स्कूल पहुँच गए. वहीं स्थानीय लोग भी शिक्षक की इस गंदी करतूत के बाद आक्रोशित हैं. जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल काटना शुरू कर दिया. वहीं बवाल होता देख ललपनिया थाने की पुलिस और गोमिया के अंचलाधिकारी और बीडीओ मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने मामले को किसी तरह से शांत कराया. 

शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में स्कूल की प्राचार्य उषा राय ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात भी कही है. वही छात्रा के परिजनों ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है. अंचलाधिकारी संदीप अनुराग ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद वो स्कूल पहुंचे है जहां उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

आर्ट टीचर है आरोपी शिक्षक 

वहीं इस घटना को लेकर प्रिंसिपल उषा राय ने बताया कि दो महीने पहले धनबाद के रहने वाले सूरज कुमार बतौर आर्ट टीचर स्कूल में आए है. परिजनों के द्वारा आज शिक्षक के खिलाफ शिकायत की गई है. डीएवी स्कूल प्रबंधन इस तरह के मामलों को बर्दाश्त नहीं करता है.  वहीं प्रबंधन आरोपी शिक्षक को टर्मिनेट करने का काम करेगी. इसके बाद ऐसी कोई घटना न हो इस बात का हम पूरा ध्यान रखेंगे. 

संजय कुमार की रिपोर्ट

Tags:TEACHERVIDEOCALLWITHSTUDENTBOKAROJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSJHARKHANDTHENEWSPOSTJHARKHANDPOLICETRENDING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.