✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में डेढ़ वर्ष बाद शिक्षक गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:12:21 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है. शिक्षा के मंदिर में हवस के पुजारी एक शिक्षक ने घृणित कार्य कर डाला. शिक्षक भवेश मिश्रा पर एक छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के एक बालिका मध्य विद्यालय का है. देर से ही सही पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. 

डेढ़ वर्ष बाद हुई आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी

इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता के आवेदन पर 23 जुलाई 2022 को जरमुंडी थाना में 62/22 मामला दर्ज किया गया. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज तो जरूर हुआ लेकिन आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी लगभग डेढ़ वर्ष बाद हुई. दरअसल पिछले वर्ष पीड़िता 7वीं कक्षा की परीक्षा दे रही थी जब शिक्षक भवेश मिश्रा ने उसके साथ छेड़खानी किया था. परीक्षा के बाद विद्यालय बंद हो गया. लेकिन विद्यालय खुलने के बाद पीड़िता ने विद्यालय जाने से इनकार कर दिया। परिवार वालों को शक हुई. पूछ ताछ में पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. 

गिरफ्तार कर कोर्ट में किया गया पेश 

इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहले तो विद्यालय जाकर शिक्षक से जानकारी लेने का प्रतास किया लेकिन संतोष जनक जबाब नहीं मिलने पर परिजन आवेदन लेकर थाना पहुच गए. पीड़िता के पिता के आवेदन पर जरमुंडी थाना में मामला दर्ज किया गया. थाना में मामला दर्ज होने के बाद शिक्षक भवेश मिश्रा मेडिकल लीव पर चले गए और जनवरी में मेडिकल लीव से वापस लौटे. इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिनियुक्ति सरैयाहाट के एक विद्यालय में करा लिया. प्रतिनियुक्त विद्यालय में वे जनवरी 2023 से सेवा दे रहे थे, जिसे जरमुंडी थाना की पुलिस ने सरैयाहाट थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:dumka newsdumka latest newsdumka updatejharkhand newsjharkhandjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.