✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Tatanagar railway station:छठ के दौरान अतिरिक्त कोच लगाने के नाम पर रेलवे कर रहा है खानापूर्ति, पढ़ें कैसे यात्रियों को हो रही परेशानी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:33:46 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दीपावली और छठ पर झारखंड से बिहार जाने वाली कई ट्रेनों की टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं, क्योंकि बिहार का महापर्व छठ जब आता है तो हर बिहारी ये चाहता है कि वो अपने घर पर जाकर छठ महापर्व मनाये.जिसकी वजह से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है. लोगों की इसी समस्या को देखते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर से पर्व के दौरान कुछ ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने की घोषणा की गई थी, लेकिन असलियत में ये देखने को नहीं मिल रहा है.

रेलवे के इस घोषणा के बाद भी ट्रेन में यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई

आपको बताये कि छठ दीपावली के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से ये कहा गया था कि जिन ट्रेनों की टिकट वेटिंग लिस्ट में ज्यादा रहेगा उसमें अतिरिक्त कोच की व्यवस्था रेलवे करेगा, लेकिन एक्स्ट्रा कोच देने के नाम पर रेलवे की ओर से खानापूर्ति की जा रही है, क्योंकि रेलवे के इस घोषणा के बाद भी ट्रेन में यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई है.बिहार की ट्रेन की बात करें तो मात्र एक या दो कोच की व्यवस्था की जा रही है.

यात्रा कर रहे है, ट्रेन में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल

 त्यौहार को देखते हुए लोग मजबूरी में ट्रेनों में भीड़ के बीच किसी तरह अपनी यात्रा कर रहे है, ट्रेन में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन रेलवे अपनी मनमानी कर रहा है, रेलवे को लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है. यदि कोटा से टिकट कंफर्म करना हो तो उसमे भी पहले जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाती है.

Tags:Tatanagar railway stationRailwaysinstalling additional coaches during Chhathnstalling additional coachesChhathhow passengers are facing problemsindian railwayEven after this announcement by the Railwaysproblems of the passengers in the train did not reduceTravelingit is difficult for people to breathe in the train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.