✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटानगर रेल यात्री कृपया ध्यान दें! दक्षिण पूर्व रेलवे ने18 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:11:53 PM

रांची(RANCHI): अगर आप भी 17 अगस्त से 28 सितंबर के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं या करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने 17 अगस्त से 28 सितंबर तक 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. क्योंकि, इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य किया जाएगा. ट्रेनों के परिचालन के रद्द होने का सबसे ज्यादा प्रभाव टाटानगर की यात्रियों पर पड़ने वाला है. क्योंकि, रद्द किए गए ज्यादातर ट्रेनों का परिचालन टाटानगर से ही होता है.

रद्द किए गए ट्रेनों की लिस्ट

17, 24, 31 अगस्त और 07,14, 21 व 28 सितंबर को इन ट्रेन को किया गया है रद्द

  • ट्रेन संख्या 18109/18110 टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 08167/08168 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस

इसके अलावा 21, 28, अगस्त और 04, 11, 18, व 25 सितंबर को

  • ट्रेन संख्या 08163/08164 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 08145/08146 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 08147/08148 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.

वहीं, 18, 25, अगस्त और 01, 08, 15, 22 व 29 सितंबर को ट्रेन संख्या 08133/08134 टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.

अब टाटानगर से जयनगर तक चलेगा साप्ताहिक ट्रेन

वहीं, ट्रेनों को रद्द करने के अलावा रेलवे ने यात्रियों को एक खुशखबरी भी दी है. रेलवे ने बताया कि, जयनगर तक के लिए टाटा से साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. आज शुक्रवार से शाम 6 बजकर 50 मिनट पर टाटानगर स्टेशन से ट्रेन संख्या 18119 खुलेगी और दूसरे दिन शनिवार को 11 बजकर 30 मिनट पर जयनगर पहुंचेगी. वहीं, जयनगर से टाटानगर के लिए ट्रेन नंबर 18120 शनिवार की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर जयनगर स्टेशन से खुलेगी.

Tags:झारखंडरांचीरेल मंडलटाटानगरटाटानगर स्टेशनचक्रधरपुर रेल मंडलदक्षिण पूर्व रेलवेरेलवे स्टेशनभारतीय रेलवेJharkhandRanchiRailway DivisionTatanagarTatanagar StationChakradharpur Railway DivisionSouth Eastern RailwayRailway StationIndian Railways

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.