✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटानगर: चलती ट्रेन में नई नवेली दुल्हन के गहने गायब, 30 लाख की ज्वेलरी चोरी से मचा हड़कंप

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 3:56:08 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शादी के महज एक हफ्ते बाद ही एक नवविवाहित दंपत्ति के लिए सफर दर्दनाक अनुभव में बदल गया. ट्रेन संख्या 22844 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नई नवेली दुल्हन के गहनों से भरा बैग गायब हो गया है. दोनों बोगी संख्या बी5 (थर्ड एसी) में सफर कर रहे थे. मामला सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने तक पहुंचा. इसके बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित दंपत्ति की दानापुर निवासी स्वराज सुमन और ऋचा कुमारी घटना को लेकर परेशान है. चलती ट्रेन की एसी कोच से चोरी की इस घटना ने रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. 

शादी में शामिल होने आ रहे थे दंपत्ति
जानकारी के अनुसार दोनों अपनी शादी के बाद पहली बार एक शादी समारोह में शामिल होने टाटानगर आ रहे थे. ऋचा कुमारी के फुफेरे भाई की शादी गोलमुरी में होनी है, जिसमें शामिल होने के लिए वे ट्रेन से रवाना हुए थे. दंपत्ति का दावा है कि घटना मोकामा रेलवे स्टेशन के आसपास हुई. रात के सफर के बाद जब सुबह करीब 5 बजे उनकी नींद खुली, तो गहनों से भरा बैग गायब था. बैग में करीब 30 लाख रुपए के आभूषण होने की बात कही जा रही है. इधर, चोरी की जानकारी मिलते ही बोगी में अफरा-तफरी मच गई. आरपीएफ ने तत्काल जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका.  

लिखित शिकायत दर्ज कराई
टाटानगर पहुंचने के बाद दंपत्ति ने जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई. रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और ट्रेन में मौजूद यात्रियों व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. नई शादी की खुशियों के बीच इस वारदात ने दुल्हन और उसके परिवार को गहरा झटका दिया है. टाटानगर जीआरपी ने मोकामा जीआरपी को भी मामले की जानकारी दी है. मोकामा रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. 

Tags:Indian railwayTatanagar railway stationPatna junctionDanapur junctionJamshedpur newsJamshedpurTatanagarViral newsBreaking newsJewellery theft in trainGRP Tatanagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.