✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुड न्यूज: टाटा स्टील ने जमशेदपुर में शेयर्ड सर्विसेज डिवीज़न में 18 ट्रांसजेंडरों को किया शामिल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:19:22 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टाटा स्टील ने LGBTQIA+ समुदाय से ताल्लुक रखनेवाले नए बैच को शेयर्ड सर्विसेज डिवीज़न में शामिल करने के साथ अपने ट्रांसजेंडर आधार का और विस्तार किया है. आज, पूरे भारत से कुल 18 ट्रांसजेंडरों को नियुक्त किया गया.

2021 में शुरू की गई थी यह पहल

दिसंबर 2021 में, एक ऐतिहासिक पहल के रूप में टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अपने महत्वाकांक्षी सफर की शुरूआत करने के लिए 14 ट्रांसजेंडर लोगों को हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) ऑपरेटरों के रूप में अपनी खदानों में नियुक्त किया. अब तक कुल 97 ट्रांसजेंडरों को कलिंगानगर, वेस्ट बोकारो और जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों पर नियुक्त किया गया है.

रुढ़िवादिता को तोड़ने में मदद करेगी पहल

LGBTQIA+ समुदाय को शामिल करने के इस कदम का उद्देश्य न केवल रूढ़िवादिता को तोड़ना है, बल्कि ट्रांसजेंडर लोगों को समाज की मुख्यधारा में भी शामिल करना है. टाटा स्टील की डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन (डी एंड आई) पहल का उद्देश्य एक ऐसा कार्यस्थल तैयार करना है, जहां हर किसी का सम्मान हो, हर आवाज सुनी जाए और लोग अपने वास्तविक रूप में काम कर सकें.

LGBTQIA+ समावेशन को बढ़ावा

सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) में गुरूवार को आयोजित ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम में अत्रेयी सान्याल, वाईस प्रेसिडेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील, प्रोबाल घोष, वाईस प्रेसिडेंट, शेयर्ड सर्विसेज, टाटा स्टील और संजीव कुमार चौधरी, अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन, सहित टीडब्ल्यूयू के अन्य वरिष्ठ सदस्यगण उपस्थित थे. मौके पर अत्रेयी सान्याल, वाईस प्रेसिडेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील ने कहा, "टाटा स्टील परिवार में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है.  टाटा स्टील LGBTQIA+ समावेशन को बढ़ावा देने और सभी के लिए एक बेंचमार्क कार्यस्थल बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी। एचआर उत्कृष्टता की यह यात्रा बेहद फायदेमंद रही है और हमें विविधता और समावेशन पर नए क्षितिज तलाशने के लिए प्रेरित करती है." वहीं प्रोबाल घोष, वाइस प्रेसिडेंट, शेयर्ड सर्विसेज, टाटा स्टील ने कहा, “यह हमारे कार्यस्थल को ज्यादा विविध और समावेशी  बनाने का एक प्रयास है। यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करेगी। एक समान अवसर नियोक्ता के रूप में, टाटा स्टील व्यक्तियों की विशिष्टता का सम्मान करती है और कल के कार्यक्षेत्र को आकार देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कदम आगे बढ़ा रही है."

लोकाचार का हिस्सा रहा डी एंड आई

डी एंड आई लंबे समय से टाटा स्टील के लोकाचार का हिस्सा रहा है. कंपनी ने कई पथ-प्रदर्शक पहल की हैं, जिनमें मासिक धर्म अवकाश, LGBTQIA+ पार्टनर्स के लिए समान लाभ, जेंडर न्यूट्रल पैरेंटल लीव, और लिंग पुष्टि के लिए समर्थन आदि शामिल हैं. टाटा स्टील एक विविध, समावेशी, सुरक्षित और निष्पक्ष कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसने 2025 तक 25 प्रतिशत विविध कार्यबल का लक्ष्य रखा है. टाटा स्टील LGBTQIA+ कार्यबल के लिए कार्यस्थल समानता सूचकांक के तहत एक प्रमाणित एक स्वर्ण नियोक्ता है.

 रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.