☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: सीएम की बैठक से पहले टॉस्क फोर्स रेस, बालू लोड 11 ट्रैक्टर किया जब्त

गिरिडीह: सीएम की बैठक से पहले टॉस्क फोर्स रेस, बालू लोड 11 ट्रैक्टर किया जब्त

गिरिडीह(GIRIDIH):अवैध कारोबार के खिलाफ 15 जून को सीएम हेमंत सोरेन के आहुत बैठक से पहले गिरिडीह टॉस्क फोर्स की टीम रेस दिख रही है. शनिवार को बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई हुई. और डीएमओ सतीश नायक और सदर एसडीएम अनिल सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्र से बालू लोड 11 ट्रैक्टर जब्त किए गए.

अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ टॉस्क फोर्स की टीम रेस

 छापेमारी टीम में खनन निरीक्षक अभिजीत कुमार, रेंजर एस. के रवि समेत पुलिस जवान भी शामिल थे. कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराकर नदी में बालू लोड सात ट्रैक्टर जब्त किया गया. जबकि कुछ चालक फरार होने में सफल रहे. लेकिन जब्त ट्रैक्टर को मुफ्फसिल थाना लाया गया.

अवैध बालू लोड 11 ट्रैक्टर को जब्त किया

इस दौरान पीरटांड थाना क्षेत्र से टॉस्क फोर्स की टीम ने पीरटांड के वन भूमि इलाके से बालू लोड 4 ट्रैक्टर को जब्त किया. जानकारी के अनुसार टॉस्क फोर्स की टीम में शामिल पदाधिकारियों ने पीरटांड वन भूमि के उन इलाकों में कार्रवाई की जहां पहले से ट्रैंच काटा गया.  और काफी बड़े पैमाने पर बालू के स्टॉक डंप किए हुए थे. अवैध कारोबारी यहां से चार ट्रैक्टरो में बालू लोड कर रहे थे. फिलहाल खनन विभाग और वविभाग अब जब्त ट्रैक्टर के मालिकों का पता लगाकर सभी के खिलाफ कार्रवाई में जुटा हुआ है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Published at:10 Jun 2023 05:34 PM (IST)
Tags:Task forceTask force raceCM's meetingTask force race before CM's meeting11 tractors11 tractors seizedsand load11 tractors seized sand loadgiridihjharkhandhemant soren
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.