जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर ब्लॉक के कनीय अभियंता सुजीत कुमार राणा को एसीबी की टीम को 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. अभियंता पर स्नानघाट निर्माण योजना में बिल भुगतान के एवज में घूस मांगने का आरोप था. इस मामले में पहले से ही महिला समूह द्वारा एसीबी को लिखित शिकायत दी गई थी. जिसके बाद पुलिस एसीबी की टीम प्रखंड कार्यालय पहुंची. जहां सुजीत कुमार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ गया. फिलहाल एसीबी की टीम सुजीत से पूछताछ कर रही है.
क्या है पूरा मामला
तेलीडीह टोला गड़वान नदी घाट में स्नान घाट सह धुलाई घाट का निर्माण कराया गया था. कार्य पूरा करने के बाद प्राक्कलित राशि 2,49,100 में से कुल 1.60 लाख का भुगतान कर दिया गया था. वहीं सुजीत कुमार ने शेष 90 हजार प्राप्त करने के लिए मेजरमेंट बुक तैयार करने के एवज में 40 हजार की मांग की थी. जिसकी पहली किश्त के रुप में 15 हजार रुपये मांगा गया था.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा
