✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में जुआरियों पर शिकंजा, ताश के पत्तों के साथ 8 गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 6:05:40 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय जुआ संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार अभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार को डीएसपी हेड क्वार्टर 2 मनोज कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कदमा थाना पुलिस को शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर रोड स्थित बस्ती क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं. यह भी बताया गया था कि जुआ खेलने वाले लोग आसपास के लोगों को लालच और झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने का काम कर रहे हैं.  मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. योजना के तहत पुलिस टीम ने देर रात बताए गए स्थान पर दबिश दी. मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया.


पुलिस की रेड से मची अफरा तफरी
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.  लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 35 हजार 520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त एक दरी बरामद हुई. पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया. आरोपियों के खिलाफ कदमा थाना में एक केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ अड्डों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में राजन गुप्ता उर्फ राजन, राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़कू, गोविंद कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपु, बंटी कुमार गुप्ता, बंटी कुमार तुरहा उर्फ लल्लन, सुखदेव सिंह तथा ललन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292, 318(4), 3(5) तथा बंगाल जुआ अधिनियम 1867 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने किया. उनके साथ पुअनि दीपक कुमार महतो, धनंजय पासवान, भोला राणा, रामदेव रविदास और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Tags:JamshedpurJamshedpur crimeNewsNews JamshedpurJharkhandJharkhand newsViral newsBreaking newsJamshedpur policeKadmaKadma policeKolhanJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.