✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में झपट्टामार गिरोह फिर से सक्रिय, जानें कैसे सेवानिवृत शिक्षक से एक लाख की हुई छिनतई  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:40:26 PM

दुमका(DUMKA):एक बार फिर दुमका में झपट्टामार गिरोह सक्रिय होने लगा है. जहां मुफ़स्सिल थाना के सरुवा भुइयांपाडा में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक सेवा निवृत शिक्षक से एक लाख की लूट की है.

झपट्टामार गिरोह  फिर से सक्रिय

घटना के बारे में पीड़ित शुभंकर राय ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दुधानी शाखा से एक लाख रुपए की निकासी कर वो अपने घर सरुवा भुइयांपाडा पहुंचे, और घर के आगे स्कूटी खड़ी कर रुपए से भरे बैग लेकर जैसे ही आगे बढ़े, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और लकर फरार हो गये.अपराधियों ने हेलमेट पहना हुआ था जिसकी वजह से चेहरा नहीं पहचान पाये.

सेवानिवृत शिक्षक से एक लाख की हुई छिनतई

वहीं शुभंकर राय ने बताया कि वो अपने अधूरे घर को पूरा करने के लिए रुपए की निकासी करने गये थे. पीड़ित ने मुफ़स्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले पर मुफ़स्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Swooping gang active again in Dumkaknow how Rs 1 lakh was snatched from a retired teacherSwooping gang activeSwoopinggang1 lakh was snatchedretired teacher

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.