✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शार्ट सर्किट से मिठाई दुकान में लगी आग, जिंदा जला होटल कर्मचारी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:09:11 PM

रांची (RANCHI): रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान में आग लग गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान बबलू महतो के रूप में की गई है. वह पुरूलिया का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक धुर्वा के ही रहने वाले रंजन नाम के व्यक्ति के होटल में काम करता था. बबलू महतो होटल में मिठाई और दूसरे तरह के व्यंजन बनाने का काम किया करता था. फिलहाल धुर्वा थाना की पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शार्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी देते हुए होटल मालिक ने बताया कि होटल के सामने ही एक छोटा सा दुकान लिया था. जिसे स्टोर और रेस्ट रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. बबलू सहित होटल के सभी दूसरे कर्मचारी भी उसी रेस्ट हाउस में रहते थे. बुधवार को बबलू के साथ काम करने वाले सभी कर्मचारी धनरोपनी को लेकर पुरुलिया लौट गए थे. लेकिन बबलू शुक्रवार को जाने वाला था. इसी बीच कल देर रात दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसमें बबलू की मौत हो गई. गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने दुकान में आग लगे हुए देखा. जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

जानकारी मिलते ही पुलिस अग्निशमन दस्ते के साथ मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. आशंका जताई जा रही है कि धुएं की वजह से बबलू बेहोश हो गया होगा.  इसी बीच आग फैली जिसमें वह जल गया. फिलहला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Tags:Sweets shopcaught fire due to short circuithotel employee burnt alivejharkhand newsranchi newsranchi news updatejharkhand local newsरांची धुर्वा थाना

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.