✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में दीपावली से पहले मिठाइयों में मिलावट का हुआ भंडाफोड़, बसंत मिष्ठान भंडार और राजा नमकीन की मिठाइयां की गई नष्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:56:12 AM

धनबाद (DHANBAD) : दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. टीम ने बेकारबांध स्थित बसंत मिष्ठान भंडार और राजा नमकीन की दुकानों पर छापेमारी कर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की. जांच में यह पाया गया कि दुकानों में बिक रहे लड्डू में चंपक रंग का प्रयोग किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है.

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान पाए गए मिलावटी मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि चंपक रंग एक कैंसर कारक रासायनिक पदार्थ है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. 

फिलहाल दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन दोबारा ऐसी गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 
रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:latest newsdhanbad newsbig newsdhanbaddhanbad food inspectionSweets adulterationSweets adulteration in dhanbadBasant Mishthan Bhandar dhanbadRaja Namkeen dhanbaddhanbad big news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.