✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस के निलंबित नेताओं ने कहा हमें आजीवन नलंबित कर दें फिर भी हमारी अर्थी कांग्रेस से ही निकलेगी 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:27:47 PM

रांची(RANCHI): झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा पर सम्यक विचारों के बाद आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू और साधु चरण गोप को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पार्टी से निलंबित कर दिया गया.  इसी को लेकर रांची के राजकीय अतिथि शाला मोराबादी में निलंबित चारों कांग्रेस कार्यकर्ता संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने लगे गए निलंबन के आरोप के विषय में पत्रकारों को बताया.

कांग्रेस कार्यकर्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि हम निलंबित कार्यकर्ताओं से भी एक बार हमारा पक्ष भी सुना जाना चाहिए था. हमारे सामाजिक प्रतिष्ठा को लोगों के बीच धूमिल करने के लिए हमें निलंबित किया गया है.

वही कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता का कहना है कि मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीजेपी के इशारे पर काम करते हुए कांग्रेस को अंदर ही अंदर खोखला और तोड़ने का काम कर रही है. हम जैसे कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस के विचारधारा के साथ लगातार जनमानस के बीच कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे हैं. फिर भी हम लोगों के साथ अनुशासन का चाबुक चलाया गया है जो कतई उचित नहीं है. कांग्रेस नेता आलोक दुबे निलंबन के इस विषय पर कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश परिक्रमा और चाटुकारिता करके प्रदेश अध्यक्ष की कमान में आए हैं. हमारे रग रग में कांग्रेस की विचारधारा है हम आजीवन कांग्रेसी ही रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से हम चारों पर दुश्मनी साध रहे हैं.

Tags:jharkhand congressjharkhand congress mlajharkhand congress leaderscongressjharkhand newsjharkhandjharkhand congress mlasjharkhand congress mla newscongress state in jharkhandjharkhand congress crisisjharkhand congress mlas heldjharkhand congress mla arrestedcongress mlajharkhand congress mla cash seized newsjharkhand congress newscongress mlas3 congress mlas detainedcongress in jharkhandjharkhand congress mla scam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.