✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोमिया प्रखंड के औचक निरीक्षण को लेकर बोकारो जिप अध्यक्ष से क्यों हैं अधिकारी-कर्मचारी नाराज़, जानिये

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:36:04 AM

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी का गोमिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण करना उनके लिए महंगा साबित हो रहा है दरअसल बीते 29 जून को वो अचानक प्रखंड कार्यालय पहुंच गई थीं। गोमिया प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में इसको लेकर काफी रोष देखने को मिल रहा है.

 

गोमिया बीडीओ ने लगाया आरोप

गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने आरोप लगाया है कि बीते 29 जून को बोकारो जिप अध्यक्षा सुनीता देवी अपने समर्थकों के साथ बिना किसी सूचना के प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं. वो अंचल अधिकारी की कुर्सी पर बैठ गईं, नजारत में जाकर उनके समर्थक कैश बुक को उलट-पुलट करने लगे, ये सब कहीं से भी नियम संगत नहीं है. इसके साथ ही उनके समर्थकों ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि इस मामले की पुनरावृत्ति होती है, तो यहां के सभी कर्मचारी हड़ताल में चले जायेंगे.

 

बेबुनियाद आरोप: जिप अध्यक्ष

इस बात को लेकर  सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड और अंचल के अधिकारी, कर्मचारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है.वहीं जिप अध्यक्षा सुनीता देवी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो, गोमिया

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.