✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सुप्रीम कोर्ट का चुनावी बांड पर ऐतिहासिक फैसला! पार्टी को फंड में देनेवालों की सूची सार्वजनिक करने का निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:05:31 AM

देवघर(DEOGHAR):सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बांड को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है, जिसके तहत पार्टी फंड में देनेवाले लोगों की सूची सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया है.सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों को लेकर देवघर जिला कांग्रेस में अपार खुशी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ उनके जन विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज करते हुए पुतला दहन किया गया. यह पुतला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है.  

चुनावी बांड के माध्यम से बीजेपी बड़े पैमाने पर कारपोरेट घरानों से पैसा ली है-कांग्रेस

  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आरोप लगाया गया है कि चुनावी बांड के माध्यम से बीजेपी बड़े पैमाने पर कारपोरेट घरानों से पैसा ली है और इस पैसे से जगह-जगह अपना कार्यालय खोल रही है.कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में 2017 में चुनावी बांड योजना को पारित किया था, इसके बाद देशभर में बीजेपी की कार्यालय निर्माण सहित अन्य कार्यों में इस पैसे को खपाया जा रहा है.  

सुप्रीम कोर्ट ने दिया पार्टी को फंड में देनेवालों की सूची सार्वजनिक करने का निर्देश

   इन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते कहा है कि स्टेट बैंक चुनावी बांड बेचना बंद करें और 2017 से पार्टी फंड में जमा रको सार्वजनिक करे.वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है, और किसानों पर जमकर प्रहार किया जा रहा है जो जन विरोधी है. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का जाना तय है.आज पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के नेता और कार्यकता शामिल हुए.  

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Supreme CourtSupreme Court newsSupreme Court news todaySupreme Court's historic decisionelectoral bondsInstructions to the party to make public the list of fund donorsbjp newspm narendra modideoghardeoghar newsdeoghar news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.