✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:21:22 AM

रांची(RANCHI): जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है. विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है, जिसके बाद यह पद रिक्त हो जाएगा. नए मुख्य न्यायाधीश के पदभार ग्रहण करने तक जस्टिस एसएन प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार सौंपा गया है.

20 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

बता दें कि कुछ दिन पहले ही झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली थी. वे 20 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. 19 जुलाई को हाईकोर्ट परिसर में उन्हें विदाई दी जाएगी. इससे पहले वे ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे. उन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस की है. 20 जुलाई 1962 को ओडिशा में जन्मे डॉ. वीआर सारंगी ने बीजेबी कॉलेज भुवनेश्वर से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय के एमएस लॉ कॉलेज, कटक से स्वर्ण पदक के साथ एलएलबी ऑनर्स उत्तीर्ण किया.

 

Tags:jharkhand high courtjharkhand high court newshigh court chief justice justice sanjay kumar mishrapatna high court chief justicepatna high court judge appointedchief justicegovernor will administer the oath to the chief justicehigh court of patnabihar jharkhand news livejharkhand newshigh courtsupreme court of indiaranchi news jharkhandsoni kumari vs jharkhand highnavbharat times bihar jharkhandpatna high court noticejharkhand news live today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.