रांची(RANCHI): हर वर्ष महिलाएं कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाती हैं. करवा चौथ का व्रत खासतौर पर पंजाबी समुदाय में मनाया जाता है. रांची में करवा चौथ का व्रत सभी समुदाय की महिलाएं स्टेशन रोड स्थित पंजाबी भवन में मिलकर मनाती हैं. आज के दिन महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ करवा चौथ की डाली साझा की. साथ ही सभी महिलाएं सज-धज कर सोलह श्रृंगार करके पंजाबी भवन पहुंची थी. सभी ने मिलकर गीत गाया. सभी को चांद का बेसब्री से इंतजार है. पति सभी सुहागिनों को पानी पिलाएंगे उसके बाद महिलाएं व्रत तोड़ेंगी.
सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

Published at:13 Oct 2022 08:14 PM (IST)
Tags:News