✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा दुखहरन नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का सुदिव्य सोनू ने किया शिलान्यास, अधिकारियों और ठेकेदार को दी ये हिदायत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:05:47 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के उत्तरवाहिनी नदी तट पर स्थित बाबा दुखिया महादेव मंदिर का अब सौंदर्यीकरण होगा. जिसकी पहल सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने की है. जिसके लिए राज्य के पर्यटन और खेल कूद मंत्रालय की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98 लाख की राशि जारी की गई है.

दुखहरन नाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण  

बुधवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सौंदर्यीकरण परियोजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. और मौके पर बताया कि 98 लाख की लागत से पूरे मंदिर परिसर में विवाह भवन के साथ सामुदायिक भवन, चेंजिंग रूम और भक्तो के लिए कई और भवनों का निर्माण होगा. विधायक ने कड़े शब्दों में भवन निर्माण विभाग और ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा कि उनका चुनाव प्रचार इसी मंदिर में मत्था टेकने के बाद शुरू हुआ था.

सुदिव्य सोनू ने किया शिलान्यास

आगे विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि लाखों शिवभक्त का बाबा दुखिया महादेव मंदिर से आस्था जुड़ा हुई है. ऐसे में जितनी राशि से सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है, उसमे कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. अगर स्थानीय लोगों की शिकायत मिली, तो अधिकारी और ठेकेदार को छोड़ा नहीं जाएगा. एक-एक काम भवन निर्माण विभाग के एसडीओ और जेई अपने निगरानी में कराएं, क्योंकि ये उनका सपना भी है कि हर हाल में बाबा दुखिया महादेव मंदिर में होने वाला काम सही तरीके से किया जाए.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

 

Tags:Sudivya Sonu laid the foundation stone for the beautification of Baba Dukhharan Nath templegave this instruction to the officials and the contractorSudivya Sonufoundation stonebeautification of Baba Dukhharan Nath templeBaba Dukhharan NathDukhharan Nath templeDukhharan NathBabainstruction to the officials and the contractorofficialscontractorGIRIDIHJHARKHAND

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.