✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फोन पर प्रेमी ने कहा मर जाओ, नाबालिग प्रेमिका ने फंदे से झूल दे दी जान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:01:09 PM

रांची(RANCHI): फरवरी माह को मोहब्बत करने वालों का महीना कहा जाता है. इस महीने में अपने पार्टनर से लोग कई वादे करते हैं. लेकिन यह महीना कहीं ना कहीं  प्रेमी जोड़ों के लिए घातक साबित हो रहा है. खास कर जो नाबालिग जोड़ें है वह गलत कदम उठा रहे हैं. ऐसा ही मामला हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से सामने आया. यहां एक नाबालिग ने अपने प्रेमी के साथ फोन पर नोकझोंक होने पर अपनी ज़िंदगी को ही खत्म ली. नाबालिग अभी हंसी खुशी ज़िंदगी बिता रही थी, सुबह भी खुशी खुशी घर का काम निपटा कर प्रेमी के साथ घूमने जाने वाली थी. लेकिन इस बीच फोन पर किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई और प्रेमिका ने अपनी ज़िंदगी को ही खत्म कर ली.

दरअसल मामला हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नदी ग्राउंड का है. यहां रहने वाली नाबालिग का प्रेम प्रसंग कई वर्षों से मोहल्ले के एक लड़के के साथ था. लेकिन कुछ दिनों से रिश्ते में खटास आई, लड़का नाबालिग के साथ शादी करने से इनकार करने लगा. लेकिन दोनों के बीच बातचीत होती रही. आज कहीं दोनों घूमने भी जाने वाले थे. लेकिन जब सुबह 10 बजे युवती ने अपने साथी को फोन किया तो उससे नोकझोंक हुई. इसपर प्रेमी ने उसे बोल दिया कि मर जाओ तुमसे शादी नहीं करेंगे. बस इतना बोलते ही युवती ने अपने कमरे में जा कर फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलने पर हिंदपीढ़ी थाना पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है. हालांकि अभी किसी तरह का कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है.

Tags:PanchiRanchiLove coupleJharkhandVellentine dayFebruary love monthPoliceHindpiri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.