✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सब इंस्पेक्टर की पत्नी का पंखे से लटका मिला शव, 9 महीने पहले हुई थी शादी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:10:15 AM

रोहतास (ROHTAS) : बिहार के रोहतास से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है. जहां करगहर थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर ज्ञानदीप कुमार की पत्नी का शव पुलिस ने पंखे से लटकता हुआ बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर की पत्नी मीनू कुमारी ने बुधवार की रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि सब इंस्पेक्टर ज्ञानदीप कुमार ड्यूटी पर गए थे. परिजनों ने बार-बार फोन किया, लेकिन मीनू ने कोई जवाब नहीं दिया. ज्ञानदीप अपने आवास पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. बार-बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो इंस्पेक्टर ने अन्य पुलिस अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी. दरवाजा तोड़ा गया, तो शव पंखे से लटकता हुआ मिला.

इसके बाद एफएसएल की टीम सरकारी आवास पर पहुंची और जांच की. मृतका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने करगहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने किसी पूर्व विवाद से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने संदेह भी जताया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

Tags:Bihar NewsRohtas NewsSasaram NewsInspector wife commits suicideबिहार न्यूजरोहतास न्यूजसासाराम न्यूजदारोगा की पत्नी ने सुसाइड कियादारोगा की पत्नी का शव फंदे से लटका मिलाक्राइम न्यूज बिहारInspector wife body found hangingCrime News Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.