✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अनुमंडल पदाधिकारी ने धनबाद जेल में की जांच, बंदियों के आरोप में कोई दम नहीं 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:15:22 PM

धनबाद(DHANBAD):  3 दिसंबर को गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हत्या के बाद धनबाद जेल की लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है.  कुछ बंदियों  ने जेल प्रशासन पर अमानवीय  व्यवहार करने  का आरोप लगाया था.  इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त  वरुण रंजन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने मंडल  कारा  में जाकर बंदियों  से पूछताछ की. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कुछ बंदियों के  समय पर खाना नहीं दिए जाने , नहाने की छूट नहीं दिए जाने , जेल प्रशासन द्वारा यातना दिए  जाने  और अमानवीय व्यवहार करने की शिकायतें जांच में गलत पायी गई है.  

एक बंदी पंकज सिंह के द्वारा शिकायत की गई कि मैं बीमार रहता हूं, इस संबंध में कारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने पंकज सिंह की जांच की  और  बताया कि वह अभी स्वस्थ है और  दवाइयां चालू रखने की सलाह दी गई है. वहीं डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी बंदियों का नियमित रुटीन चेकअप किया जाता है एवं उनको दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती है.  प्रभारी कारा अधीक्षक  प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि उन्होंने उपायुक्त के निर्देश के आलोक में प्रभारी कारा अधीक्षक के रूप में प्रभार लिया है.  जो  शिकायते  प्राप्त हुई है, उन की जांच कर जेल मैनुअल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadmandalcarasdoinspectionreport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.