✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, गिरिडीह में पहुंची E-Kalyan छात्रवृत्ति की राशि

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 2:36:02 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): जिले के हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से लंबित पड़ी ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि अब विद्यार्थियों के खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है. छात्रवृत्ति भुगतान में देरी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र काफी परेशान थे, लेकिन अब राशि जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने राहत महसूस की है.

छात्रों का कहना है कि ई-कल्याण छात्रवृत्ति उनके लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पढ़ाई जारी रखने का बड़ा सहारा है. इसी राशि से कॉलेज फीस, किताबें, हॉस्टल खर्च और अन्य जरूरी शैक्षणिक जरूरतें पूरी होती हैं. कई विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था और कुछ छात्रों के सामने पढ़ाई छोड़ने जैसी स्थिति भी बन गई थी.

राशि जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया. इस दौरान छात्रों ने विशेष रूप से सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया. विद्यार्थियों का कहना है कि उनके लगातार प्रयासों के कारण ही लंबित छात्रवृत्ति राशि जारी हो सकी. छात्रों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद अब उनके खातों में पैसे आने शुरू हुए हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है.

ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता उपलब्ध कराना है. छात्रवृत्ति की राशि कल्याण विभाग की ओर से जारी की जाती है.

अभिभावकों ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. उनका कहना है कि समय पर छात्रवृत्ति मिलने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक बाधाएं भी कम होंगी. छात्रों और अभिभावकों को अब उम्मीद है कि आगे भी छात्रवृत्ति राशि समय पर जारी की जाएगी, ताकि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो.

 

Tags:E Kalyan scholarship GiridihGiridihE Kalyan scholarship newsE Kalyan scholarship amount releasedGiridih students scholarship updatescholarship payment newsE Kalyan portal latest updateGiridih education newsSudivya Kumar Sonu scholarship news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.