☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ओबीसी आरक्षण और 1932 खातियान के समर्थन में छात्रों ने निकाला जुलूस

ओबीसी आरक्षण और 1932 खातियान के समर्थन में छात्रों ने निकाला जुलूस

दुमका ( DUMKA) -   झारखंड कैबिनेट से 1932 का खतियान और 27% ओबीसी आरक्षण पारित होने पर उपराजधानी दुमका में जश्न का माहौल है.  छात्र समन्वय समिति के बैनर तले छात्रों ने एसपी कॉलेज के सामने से विजय जुलूस निकाला. छात्रों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी. मिठाइयां बांटी गई और जमकर आतिशबाजी की गई. छात्रों ने कहा छात्र हित में छात्र समन्वय समिति द्वारा 5 मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा था. जिसमें हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने चुनावी वादा को पूरा करते हुए 1932 का खतियान कैबिनेट से पारित कर दिया है . लेकिन बेहतर होता अगर नियोजन और विस्थापन नीति की भी सरकार घोषणा की होती. उन्होंने कहा इन मांगों को लेकर छात्र समन्वय समिति का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. लेकिन फिलहाल छात्रों की उम्मीद सरकार से जगी है और इस ऐतिहासिक कदम के लिए वर्तमान सरकार बधाई के पात्र हैं.

रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका

Published at: 15 Sep 2022 06:22 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.