✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रंग लाया छात्रों का आंदोलन, बैक फुट पर एसकेएमयू प्रबंधन, अब नहीं बढ़ेगी बीएड की फीस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:05:11 PM

दुमका(DUMKA):आखिरकार छात्र संगठनों का आंदोलन रंग लाई है. छात्र संगठन के आंदोलन की वजह से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से बीएड फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. और 88 हजार शुल्क पर ही सत्र 2023-25 में नामांकन लेने का आदेश जारी करना पड़ा.

रंग लाया छात्रों का आंदोलन

दरअसल पिछले महीने एसकेएमयु की ओर से सत्र 2023-25 से बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए फीस को 88 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख 50 हजार रुपये कर दिया गया था. जिसके खिलाफ छात्र संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया था. आंदोलन के पहले दौर में विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र संगठनों को भरोशा दिया गया था, कि छात्रों से बात करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इस बीच छात्रों से वार्ता के बगैर बढ़े हुए शुल्क के साथ बीएड कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी.

बैक फुट पर एसकेएमयू प्रबंधन

वहीं इसके विरोध में बुधवार को छात्र समन्वय समिति के बैनर तले छात्रों ने विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर दिया. छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. छात्रों ने विश्वविद्यालय सहित तमाम कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी. छात्रों के रुख को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए सत्र 2023-25 में बीएड कॉलेज में नामांकन के आदेश को स्थगित करते हुए 88 हजार रुपये पर नामांकन लेने का आदेश निर्गत किया. एसकेएमयू के रजिस्ट्रार  के हस्ताक्षर के बाद पत्र निर्गत किया गया.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Student's movement paid offSKMU management on back footnow B.Ed fees will not increaseStudent's movementSKMU managementSKMUback footmanagement on back footB.Ed fees will not increaseB.Ed feesincreaseDUMKAJHARKHANDSTUDENT

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.