✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की झरिया में स्कूल का छज्जा गिरने से छात्र की मौत, जानिए उसके बाद क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:32:28 AM

धनबाद(DHANBAD): झरिया के के सी गर्ल्स हाई स्कूल में छज्जा गिरने से शनिवार को एक छात्र की मौत हो गई. मौत तो दोपहर के लगभग में हुई लेकिन आक्रोश उस समय से ही व्याप्त था. परीक्षा चल रही थी, इसलिए हंगामा नहीं हुआ. लेकिन परीक्षा खत्म होते ही हंगामा मच गया. रात 8 बजे के बाद समझौता हुआ, तब जाकर मामला शांत हुआ. दरअसल झरिया डीएवी का सेंटर , के सी गर्ल्स हाई स्कूल में पड़ा है .हाई स्कूल को तो दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया है, सिर्फ आने जाने का रास्ता है. लेकिन उस परीक्षार्थी को क्या मालूम कि आने जाने वाला रास्ता ही उसके लिए काल बन जाएगा. परीक्षा देकर छात्र निकल रहा था कि छज्जा गिर गया. वह चोटिल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन बचाया नहीं जा सका. इस घटना के बाद शिक्षकों में इतना भय व्याप्त हो गया कि वह सभी अपनी सुरक्षा के लिए खुद को स्कूल के कमरों में बंद कर लिए. लेकिन सूचना पर तत्काल झरिया पुलिस पहुंच गई, इसलिए मामले पर नियंत्रण पाया जा सका. अंचलाधिकारी के मौजूदगी में रात 8 बजे समझौता हुआ, उसके बाद मामला शांत हुआ है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsschool balcony collapses in DhanbadStudent dies after school balcony collapses

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.