✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वेतन बकाया को लेकर HEC में हड़ताल, महीने भर से उत्पादन भी ठप, फिर भी सांसद संजय सेठ ने साध रखी है चुप्पी, जानिए वजह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:44:03 PM

रांची (RANCHI) : रांची के लिए कभी शान कहे जाने वाले भारत सरकार के उपक्रम हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड क्या बंद हो जाएगा. यह सवाल इस प्लांट में काम करने वाले लोगों के मन में शोर कर रहा है. झारखंड वासी भी इसको लेकर आशंकित हैं. रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ एचईसी के जीर्णोद्धार के लिए सक्रिय रहे हैं. लेकिन इन दिनों इन्होंने एक तरह से चुप्पी साध रखी हैं. इनके तरफ से न तो  HEC में चल रहे आंदोलन को लेकर कोई बयान सामने आया है और न ही वे कर्मचारियों की मदद के लिए सामने आए है. 

एक महीने से ठप है उत्पादन 

1 माह से अधिक समय से प्लांट में उत्पादन ठप है.  इस प्लांट में काम करने वाले लोग आंदोलन कर रहे हैं. भारत सरकार और राज्य सरकार की नींद खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं. पर कोई सकारात्मक आश्वासन देने की स्थिति में नहीं है. इतना पुराना प्लांट अगर बंद हो जाता है तो इसकी जवाबदेही केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर होगी. इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए जिम्मेवार माना जाएगा. रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ एचईसी के जीर्णोद्धार के लिए सक्रिय रहे हैं. पर आजकल वे एक तरह से चुप हो गए हैं.
लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एचईसी को क्या केंद्र सरकार का भारी उद्योग मंत्रालय बंद करने जा रहा है. इसलिए सांसद कुछ बोल नहीं रहे हैं. इस मुद्दे पर झारखंड की हेमंत सरकार भी एकदम चुप्पी साधे हुए हैं. सरकार का नेतृत्व करने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भी सोई हुई है. कांग्रेस ने भी आंखें बंद कर रखी है. हटिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल अभी कुछ कर नहीं रहे हैं.

सांसद ने संसद में उठाया था मुद्दा

बात करते हैं भाजपा सांसद संजय सेठ की. इन्होंने पहले संसद में इस मुद्दे को उठाया भी था. अब जानिए संजय सेठ इस मुद्दे पर क्या कहते हैं. वे कहते हैं कि अपने स्तर से भी कुछ कर रहे हैं कुछ अच्छा होगा तो वह जरूर बताएंगे. इसके अलावा वह कुछ ठोस नहीं कह पाते हैं. एचईसी कर्मियों के बीच यह चर्चा है कि कहीं न कहीं एक साजिश चल रही है इस प्लांट को बंद करने की. अगर ऐसा होता है तो यह रांची के लिए ही नहीं बल्कि झारखंड के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी. क्या सांसद संजय सेठ इसी कारण से चुप्पी साधे हुए हैं?

Tags:ranchiranchi newshec ranchihec ranchi trainee vacancy 2021hec ranchi recruitmenthec ranchi recruitment 2020hec ranchi jharkhand vacancyheavy engineering corporation limited ranchiranchi heciti jobs in ranchiranchi latest newshec ranchi jharkhandbihar newsbihar latest newsbihar samacharhindi news latestaaj ki taza khabarjharkhand newstop headlines of the daybreaking newshindi samacharzee bihar jharkhand newshec workers on protesthec sanjay sethjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.