✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज में पेयजल संकट पर सख्ती, नगर परिषद अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 12:28:16 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): शहर में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष छोटू पासवान ने सख्त रुख अपनाया है. नगर परिषद सभागार में पीएचडी (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के कार्यपालक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल संकट को तत्काल समाप्त किया जाए और गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की कमी का सामना न करना पड़े.

बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई और खराब पड़े चापाकल, पाइपलाइन लीकेज और जल वितरण में आ रही बाधाओं को तुरंत ठीक करने के आदेश दिए गए. छोटू पासवान ने कहा कि जल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नगर परिषद अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कार्य में कोताही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनका कहना था कि प्रशासनिक सक्रियता और जवाबदेही सुनिश्चित करने से ही शहरवासियों को निर्बाध पेयजल मिल सकेगा. स्थानीय नागरिकों ने बैठक को लेकर उम्मीद जताई कि अधिकारियों द्वारा निर्देशों का पालन किया जाएगा और आने वाले दिनों में जल संकट पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा.

रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर

Tags:sahibganjsahibganj latest newssahibganj DCStrict Action on Drinking Water CrisisStrict Action on Drinking Water Crisis in sahibganjlatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.