✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोर्ड परीक्षाओं के बीच ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 5:59:47 PM

 रांची(RANCHI): झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में रांची जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. वर्ष 2026 की सीबीएसई, आईसीएसई और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत को निर्देश दिया है कि निर्धारित ध्वनि मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए.

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय सीमा से अधिक ध्वनि स्तर पाए जाने पर चुनाव प्रचार में लगे वाहन, प्रत्याशी, संगठन, बार एवं रेस्टोरेंट संचालक या अन्य आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसमें साउंड सिस्टम या वाहन की जब्ती, जुर्माना और आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई शामिल होगी. फिलहाल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में चल रही हैं, जबकि 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के पहले सप्ताह तक होंगी. प्रशासन के अनुसार कई इलाकों में लाउडस्पीकर और डीजे के जरिए निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारित की जा रही है. ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के तहत आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग डेसिबल सीमा तय है तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना अनुमति लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है. उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Strict action against noise pollution during board examsaction will be taken against those who break the rulesboard examsnoise pollutionStrict actionJAC10th and 12thTHENEWSPOSTNEWSPOSTNEWSNEWSUPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.