✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़कों पर उतरे धनबाद के स्ट्रीट वेंडर! कहा- 2014 में उनके पक्ष में बने कानून का नहीं हो रहा पालन, पढ़ें विस्तार से  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:14:55 AM

धनबाद(DHANBAD):अंतर्राष्ट्रीय हॉकर दिवस पर शनिवार को धनबाद के स्ट्रीट वेंडर सड़क पर उतरकर अपनी मांग उठाई. सरकार, जिला प्रशासन और निगम को सवालों के घेरे में खड़ा किया .कहा कि स्ट्रीट वेंडर के पक्ष में जो 2014 में कानून बना, उसका पालन नहीं किया जा रहा है. नतीजा है कि जब जिस विभाग के अधिकारी की इच्छा होती है, दुकानदार को उठाकर ले जाते हैं. फाइन करते हैं. दुकानदार के सामान बर्बाद हो जाते हैं. नतीजा होता है कि दुकानदारों की पूंजी टूट जाती है.यह तो हुआ शनिवार को प्रदर्शन की बात लेकिन इसके साथ ही धनबाद शहर के कोहिनूर मैदान में करोड़ों की लागत से निर्मित वेंडिंग जोन आबाद नहीं हो रहा है. दुकानदार वेल्डिंग जोन जाते तो जरूर  हैं लेकिन बिक्री नहीं होने के कारण फिर वापस सड़कों पर दुकान लगाने लगते हैं.

पढ़ें क्या है इनकी मांग

वहीं उंगली पर गिनने लायक दुकानदार ही वेंडिंग जोन में अपना कारोबार कर रहे हैं. वह भी इस भरोसे में कारोबार कर रहे हैं कि एक न एक दिन यह वेंडिंग जोन जमेगा और उनकी भी किस्मत चमकेगी. दुकानदारों की मांग है कि सड़क के मुख्य भाग से अगर वेंडिंग जोन पहुंचने के लिए एक मार्ग बना दिया जाए ,तो ग्राहकों को पहुंचने में आसानी होगी और दुकानदारों की बिक्री भी बढ़ेगी. यह अलग बात है कि धनबाद शहर में सड़कों का अतिक्रमण ट्रैफिक के लिए समस्या है. शहर के किसी भी मुख्य सड़क पर चले जाएं, सड़क अतिक्रमित की गई है.रात में यही सड़क काफी चौड़ी दिखने लगती है लेकिन दिन में अतिक्रमण के कारण सिकुड़ जाती हैं.

धीरे-धीरे फिर सड़कों का अतिक्रमण हो गया है

अभी हाल ही में आईआईटी आईएसएम के दौरे पर जब उपराष्ट्रपति पहुंचे थे, तो रणधीर वर्मा चौक से लेकर आईएसएम गेट तक जब पूरी तरह से अतिक्रमण हटा दिया गया था ,तो सड़क काफी चौड़ी दिखने लगी थी. लेकिन धीरे-धीरे फिर सड़कों का अतिक्रमण हो गया है, और परेशानी बरकरार है. फुटपाथ दुकानदारों का जो संघ है, उसे भी प्रयास करना चाहिए की वेंडिंग जोन में बाजार खुशहाल हो जाए ,जिससे दुकानदारों की भी परेशानी कम होगी और बार-बार उन्हें उठना, हटाना नहीं पड़ेगा.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:Street vendors of DhanbadStreet vendorsStreet vendors of Dhanbad took to the streetsdhanbad newsdhanbad news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.