✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो की बैठक में तय हुई रणनीति: हर प्रखंड में घर-घर पहुंचाई जाएगी सरकार की योजनाएं

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:05:23 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):
जमशेदपुर झामुमो के विगत महाधिवेशन मे पूर्वी सिंघभूम मे 17 सेंट्रल कमिटी मेंबर बनाए गए थे, जहां आज बिस्टुपुर के एक निजी होटल में मंत्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता में उन मेम्बर्स के साथ एक अहम बैठक की गईं है. इस बैठक में विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार भी मौजूद थे. साथ ही जिला के सभी मेम्बर्स भी उपस्थित थे. इधर बैठक को लेकर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि बीजेपी सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ जनता को भड़काने का काम कर रही है. पूर्व में झामुमो पार्टी के महाधिवेशन के दौरान जिला में 17 मेंबर बनाए  गए थे. वहीं अब सभी मेंबर जिला में घर-घर जा कर सरकार की योजनाओं को बताने का काम करेंगे. साथ ही लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाने का काम किया जाएगा. साथ ही दो महीनों के अंतराल पर इन मेम्बर्स से रिपोर्ट भी मांगी जाएगी. 

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि बीजेपी राज्य की जनता को सरकार के खिलाफ भड़काने और गुमराह करने का काम कर रही हैँ, इसे पार्टी किसी क़ीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी और जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करवाएगी, जिसको लेकर आज बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी प्रखंड में पार्टी के मेंबर जा कर लोगों को सरकार की योजना बताने का काम करेंगे.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Tags:jmmmantri ramdas sorenjmm mahadhiveshanjamshedpur news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.