☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वास्थ्य विभाग की अजीबोगरीब कहानी, मृत डॉक्टर का किया तबादला, जानिए पूरा मामला

स्वास्थ्य विभाग की अजीबोगरीब कहानी, मृत डॉक्टर का किया तबादला, जानिए पूरा मामला

रांची(RANCHI)- झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का नया एक किस्सा सामने आया है. इसमें एक डॉक्टर जो दिवंगत हो चुके हैं, उनका एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला कर दिया गया है. विभाग के अधिकारियों की यह लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है.

जानिए पूरे मामले को विस्तार से

स्वास्थ विभाग में सोमवार को बड़ा तबादला हुआ. कई चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण एक जिले से दूसरे जिले किया गया. सिविल सर्जन भी बदले गए. एक तबादला ऐसा भी हुआ है जो स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले जून माह में दिवंगत हो गए चतरा जिले के टंडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार का तबादला सिमडेगा जिले के जलडेगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कर दिया गया है. जबकि डॉ कृष्ण कुमार इस दुनिया में नहीं हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस सूची में सुधार कर लिया जाएगा. जानकारी के अभाव में इस तरह की त्रुटि हुई है.

Published at:02 Aug 2023 10:32 AM (IST)
Tags:jharkhandranchihealth department tranfertransferred dead doctor
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.