✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरीडीह में कुंभ स्पेशल ट्रेन पर पथवार!कई कोच के सीसे टूटे,लोको पायलट को उतार खुद बैठ गए यात्री,देखिए वीडियो    

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:35:24 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): गोड्डा - दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने जमुआ स्टेशन के समीप  पथराव कर दिया. जिससे  कई यात्रियों घायल हुए है. पथराव के बाद भीड़ लोकोपायलट को उतारकर इंजन में बैठने लगी. करीब 40 मिनट तक स्टेशन में ट्रेन खड़ी रही.मौके पर पुलिस पहुँच कर ट्रेन को खुलवाया है.    

पुलिस के पहुंचने के बाद खुला ट्रेन

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए गिरिडीह में भी यात्रियों में होड़ मची हुई है. बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज संगम जाने के लिए बुधवार को खुलने वाली स्पेशल ट्रेन (गोड्डा - दिल्ली एक्सप्रेस ) ट्रेन से सफर करने के लिए पहले न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गए और एसी कोच में बैठने लगे. यहां  से तो ट्रेन किसी तरह खुल गयी, लेकिन जैसे ही ट्रेन जमुआ स्टेशन पर पहुंची तो यंहा पहले से मौजूद सैकड़ों  की संख्या में यात्री फिर से जबरदस्ती अलग -अलग बोगियों में घुसने लगे.  इस दौरान काफी देर तक स्टेशन के पास हंगामा होने लगा. इसी बीच कई यात्री ट्रेन के इंजन में चढ़कर लोको पायलट को उतार कर इंजन पर ही बैठ गए. इसी बीच कई यात्रियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव करना शुरु कर दिया.

जिसके बाद माहौल बिगड गया और स्टेशन पर हंगामा होना शुरु हो गया. पथराव की इस घटना में कई यात्रियों को चोट आई है, करीब 40मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ख़डी रही. इधर आक्रोशित लोगों ने एसी कोच का शीशा तोड़ दिया. इधर मामले की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौक़े लार पहुंची और भीड़ को शांत करवा कर ट्रेन को फिर से रवाना करवाया. जैसे ही ट्रेन राजधनवार स्टेशन पहुंची तो यंहा लोगों ने एक बार फिर से ट्रेन पर धावा बोल दिया और ट्रेन की कई बोगियों के शीशे को तोड़ दिया.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक की रिपोर्ट

Tags:gIRIDIH NEWSKumbh newsKumbh special TrainJharkhand NewsKumbh TrainKumbh Specia Train JharkhandTrainTrain Par pathrawjamua stationgiridih stationgiridih update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.