☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तोरपा मामले में थाना प्रभारी निलंबित,एसपी ने दिया जांच का आदेश

तोरपा मामले में थाना प्रभारी निलंबित,एसपी ने दिया जांच का आदेश

खूंटी(KHUNTI): तोरपा के रोडों गांव मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.एसपी ने तोरपा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है. निलंबित के साथ ही रोडों गांव में हुई घटना पर जांच का आदेश दिया है. इस घटना की जांच का जिम्मा खूंटी डीएसपी को सौपा है. रोडों गांव की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे. रोडों गांव के मो सिद्दिक ने एसपी को आवेदन दे कर जांच की मांग की थी. आवेदन में बताया गया था कि पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ कर बिना वारंट घर की तलाशी ली थी. वहीं इस दौरान एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

सोमवार को तोरपा थाना प्रभारी के खिलाफ खूंटी एसपी अमन कुमार को दिया था. अमन कुमार ने मंगलवार को इस मामले में जांच का आदेश दिया साथ ही थाना प्रभारी को पुलिस केंद्र भेजने का आदेश जारी किया है. इस जांच का जिम्मा जयदीप लकड़ा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय और पुलिस निरीक्षक शाहिद रज़ा सौपा है. इस घटना की जांच की रिपोर्ट जल्द ही एसपी ने देने का निर्देश भी दिया है.

बता दे कि शनिवार को खूंटी के तोरपा थाना प्रभारी के द्वारा रात लगभग 12 बजे रोडों गांव पहुंच कर एक घर में दरवाजा तोड़ कर घुसे थे. इसके बाद पुलिस को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया था. गांव के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि घर में घुसने के बाद पुलिस ने एक बुजुर्ग को धक्का दे दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी.                       

Published at:29 Nov 2022 06:17 PM (IST)
Tags:khunti policetorpa policejharkhand policekhunti spsp aman kumarpolicetorpa
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.