✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सफाईकर्मी को कुचलने पर बुरे फंसे थाना प्रभारी, बीच सड़क लोगों ने की पिटाई, देखें वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:17:18 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रंजीत कुमार नाम के व्यक्ति के साथ लोग अचानक से धक्का-मुक्की करने लगे. उसके कार से सफाई कर्मी घायल हो गया था. जिसके बाद आसपास के आक्रोशित लोगों ने रंजीत कुमार को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे. बाद में पता चला कि ये सिद्गोड़ा क्षेत्र के थाना प्रभारी है. 

बीच सड़क पर लोगों ने की थानेदार की पिटाई

दरअसल जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नरभेराम स्कूल के पास सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार की कार से सफाई कर्मी के घायल पर आसपास के लोगों ने रंजीत कुमार पर हमला कर दिया. लोगों का आरोप है कि वो तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. और साथ ही कार चलाने के दौरान मोबाइल पर बात कर रहे थे. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. 

तेज रफ्तार में कार चलाने का आरोप

थाना प्रभारी वर्दी में नहीं थे, इस वजह से लोगों ने उन्हें नहीं पहचाना. हालांकि थाना प्रभारी चेतावनी देते रहे कि वह सिद्गोड़ा थाने के प्रभारी है लेकिन कोई उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं था.  घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस पहुंची और तब हंगामे को शांत करवा घायल सफाई कर्मी को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा गया.

Tags:Station in-charge badlytrapped for crushingthe sweeperpeople thrashedin the middle of the roadsee the videoof the beating

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.