✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : स्टेट रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह का रंगीला अंदाज, मैच के बाद बार बालाओं के साथ नाच कर उतारते हैं थकान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:48:36 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : आपने पहले कई बार किसी न किसी दरोगा को बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते ज़रूर देखा होगा. लेकिन बार बाला के साथ अश्लील डांस करते यह तस्वीर स्टेट रायफल एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष दिवाकर सिंह की है. यह जमशेदपुर शूटिंग रेंज के अंदर रायफल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में डांस करते हुए नजर आए हैं. जानकारी के अनुसार हर एक मैच के बाद रात में शूटिंग रेंज का यही नज़ारा रहता है. यह कुकृत्य कुछ नया नहीं है. सूत्रों की माने तो एसोसिएशन द्वारा मैच खेलवाने के नाम पर खिलाड़ियों से एंट्री फीस ली जाती है. इस एंट्री फीस का मैच समापन के बाद मीट, दारू खाने और अन्य राज्यों से बार बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस करने में खिलाड़ियों के पैसा का दुरूपयोग किया जाता है. 

कौन है दिवाकर सिंह 

स्टेट रायफल एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष दिवाकर सिंह पर पहले से ही एक हत्या का मामला दर्ज है. जिसके कारण सभी खिलाड़ी उनसे डरे हुए रहते हैं. इनकी मनमानी और कुकृत्य को लेकर कोई भी सामने आकर इन्हें कुछ भी बोलने से परहेज करता है. जानकारी के अनुसार दिवाकर सिंह और उनके सहकर्मियों का विरोध करने पर यह लोग मैच खेलने से खिलाड़ियों क़ो रोक देते हैं.

झारखंड ओलेम्पिक संघ ने की एसोसिएशन की मान्यता रद्द 

एसोसिएशन के इन्हीं सब गलत कार्यों के कारण झारखंड ओलेम्पिक संघ ने झारखंड स्टेट रायफल एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दिया है. खिलाड़ियों की माने तो इन लोगों के खिलाफ अविलम्ब कार्रवाई की जानी चाहिए और एसोसिएशन को भंग कर देना चाहिए.

 

Tags:State Rifle Association President Diwakar Singh's colorful styleState Rifle Association President Diwakar Singhviral videojharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.