✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अत्याधुनिक जिओटेक्निकल लेबोरेटरी का हुआ उद्घाटन, जानिए कोयला खनन में क्या होंगे फायदे 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:42:06 AM

धनबाद (DHANBAD): चट्टानों और मिट्टी के विभिन्न भौतिक-यांत्रिक गुणों को मापकर भूमिगत खानों के साथ-साथ खुली खदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली प्रयोगशाला का मंगलवार को उद्घाटन हुआ. टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में अत्याधुनिक जिओटेक्निकल लेबोरेटरी का उद्घाटन हुआ. डीबी सुंदरारामम, वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल्स) टाटा स्टील ने संजय राजोरिया, जनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और पीयूष श्रीवास्तव चीफ (नेचुरल रिसोर्स डिवीज़न), टाटा स्टील के साथ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. 

प्रयोगशाला में 13 वैज्ञानिक उपकरण पर काम करेंगे 

यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला चट्टानों और मिट्टी के विभिन्न भौतिक-यांत्रिक गुणों को मापकर भूमिगत खानों के साथ-साथ टाटा स्टील की अन्य खुली खदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगी.  इस प्रयोगशाला में 13 वैज्ञानिक उपकरण हैं, जो विभिन्न मापदंडों पर चट्टानों और मिट्टी की क्रिटिकल स्ट्रैंथ को नापेंगे.    इन मापदंडों का विश्लेषण एक सॉफ्टवेयर आधारित संख्यात्मक मॉडल द्वारा किया जाएगा, जिससे बेहतर माइनिंग  प्लानिंग बनाने और सभी के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने में मदद मिलेगी.   यह अंडरग्राउंड माइन्स (रूफ सपोर्ट/स्थिरता), ओपनकास्ट माइन्स में विभिन्न रॉ मैटेरियल लोकेशंस में स्लोप स्टेबिलिटी अध्ययन, और डंप मॉनिटरिंग में स्तर नियंत्रण के लिए फायदेमंद होगा. 

कौन-कौन रहे मौजूद 

इस अवसर पर पूडि श्रीनिवास राव, चीफ जियोलॉजिस्ट (कोल्), टाटा स्टील, डॉ. इंद्रनील साहा, चीफ जियोलॉजिस्ट (माइन प्लान), टाटा स्टील, एन के गुप्ता, चीफ सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, मयंक शेखर, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, पार्थ प्रतिम बनर्जी, प्रिंसिपल जियोलॉजिस्ट, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, अमित रंजन, हेड जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, टी के दत्ता, सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट और  हिरोनमय महतो, अध्यक्ष आरसीएमयू भी उपस्थित थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.