☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रमंडल खेल में लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ियों से मिलें सीएम हेमंत सोरेन, सभी दी बधाई

राष्ट्रमंडल खेल में लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ियों से मिलें सीएम हेमंत सोरेन, सभी दी बधाई

रांची (RANCHI) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विगत दिनों बर्मिंघम में आयोजित  राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारतीय महिला एवं पुरुष लॉन बॉल्स टीम को पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने मुलाकात की. भेंट-वार्ता के क्रम में  भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम की खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे तथा पुरुष लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ी दिनेश कुमार, चंदन कुमार सिंह एवं सुनील बहादुर ने मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के अनुभवों को साझा किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने इन सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल-2022 में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की.

 लॉन बॉल्स खिलाड़ियों ने राज्य सरकार की  नई खेल नीति की सराहना की


 मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने देश के लिए प्रतिष्ठित मेडल जितने में अपनी अहम भूमिका निभाई है. भारतीय लॉन बॉल्स टीम को मेडल दिलाने में आपके द्वारा किया गया प्रदर्शन राज्य और देश को गौरवान्वित किया है. झारखंड के खिलाड़ियों ने राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया है. सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है. आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी.मौके पर सभी लॉन बॉल्स खिलाड़ियों ने राज्य सरकार की  नई खेल नीति की सराहना की. उन्होंने  कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा यहां के खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधा और प्रोत्साहन से ही यह संभव हो पाया है. राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति मिलने से युवा वर्ग में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है. मौके पर लोन बॉल संघ के सचिव मधुकांत पाठक भी उपस्थित रहे.

Published at: 16 Aug 2022 06:44 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.