✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा मंदिर में शीघ्र दर्शनम फीस में इजाफा , अब विशेष दिनों के लिए 500 की जगह लगेंगे 1 हज़ार रुपए

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:11:49 AM

देवघर(DEOGHAR):देवघर के बाबा मंदिर में हर तबके और हर वर्ग के लोग पूजा अर्चना करने आते हैं. कई ऐसे भी होते है, जो भीड़-भाड़ और कतार में लग कर पूजा करने में सक्षम नहीं होते हैं. उनके लिए मंदिर ने शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था रहती है. इसके माध्यम से पूजा करने वाले से कूपन के नाम पर शुल्क ली जाती है. आम दिनों में कूपन 250 में और विशेष दिन के लिए 500 रुपिया निर्धारित थी.

अब शीघ्र दर्शनम करने वालों की जेब और ढ़ीली होगी

लेकिन अब शीघ्र दर्शनम करने वालों की जेब और ढ़ीली होगी. जिला उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री ने आज बाबा मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय में संबंधित पदाधिकारी और पुरोहित समाज के साथ बैठक कर शीघ्र दर्शनम कूपन की दर बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब आम दिनों में 250 से 500 और विशेष दिन के लिए 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. कूपन से प्राप्त होने वाली राशि से मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं व्यवस्था कार्यों में लगाया जाता है.

बाबा भोलेनाथ पर चढ़ने वाला जल नही होगा बर्बाद

पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक ज्योर्तिलिंग देवघर में बाबा बैद्यनाथ के नाम से स्थित है. मनोकामना लिंग होने के कारण दिन प्रतिदिन पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है. इन श्रद्धालुओं की ओर से हजारों लाखों लीटर गंगाजल बाबा पर चढ़ाया जाता है. बाबा पर चढ़कर निकलने वाला जल पूरी तरह बर्बाद हो जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस पवित्र जल को रिसाइकल कर नीर बनाया जाएगा. जल से नीर बनाने के लिए मंदिर के पास क्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में फिल्टरेशन प्लांट लगाने का कार्य प्रगति पर है.

फिल्टरेशन प्लांट के माध्यम से नीर की पैकिंग होगी

इसके अघटन स्तिथि को जानने के लिए आज उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक ने वहां चल रहे कार्यों का निरक्षण कर जानकरी ली. इसी फिल्टरेशन प्लांट के माध्यम से नीर की पैकिंग होगी. बाबा के प्रसाद के रूप में नीर को श्रद्धालुओं तक सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो सके तथा विभिन्न विषयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:Speedy Darshanam became costlier1 thousand instead of 500 for special days500 rupees fee fixed on normal days

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.